राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के बहरौली कोठी पुल के पास बाजार से अपने घर कवलपुरा लौट रहे दलित युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपया छीनने की घटना हुई है । घटना को लेकर पिरीत युवक सोनू कुमार पिता रमेश राम कवलपुरा गांव निवासी ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे कहा गया है कि बहरौली बाजार से सब्जी खरीदकर लौटने के दौरान पंकज कुमार साहनी, अवधेश सहनी, विक्की सहनी, विशाल सहनी ने रोककर जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर मारपीट की गले से सोने का चेन एवम नकद 10 हजार रुपया छीनकर भाग गए। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपित सभी नामजद किए गए है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग