राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्राहीमपुर गांव में कांड संख्या 510/21 एसीएसटी में रविवार को फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने समर्पण कर देने संबधित इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 510/21 में फरार चल रहे ब्राहीमपुर गांव निवासी दिनेश सिंह पिता कमला सिंह के घर पर कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार देवनन्दन राम की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में इश्तेहार चिपकाया गया। वही मौजूद परिजनों को बताया गया कि यदि फरार जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तों जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग