संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अज्ञात चोरों ने अपने साहस का परिचय देते हुए दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिस मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पीड़ितों ने चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर निवासी हरेन्द्र किशोर ने बताया है कि मैं बनियापुर थाना से कुछ ही दूर स्थित अमांव गांव में किराए के मकान में रहता हूँ।तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहलादपुर में कार्यरत हूँ। रोज की भांति अपने मकान के बगल में बाइक लगाकर अंदर चला गया।कुछ देर के बाद जब डियूटी जाने के लिये बाहर निकला तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। वही बनियापुर थाना क्षेत्र के ही इब्राहिमपुर निवासी विजय कुमार प्रसाद ने बताया है कि गांव के एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। जहाँ रात्रि नौ बजे के करीब बाइक खड़ी कर खाना खाने अंदर चला गया।कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक उक्त स्थान से गायब थी। मालूम हो कि चौक-चौराहे से लेकर गली- मुहल्ले तक और तिलक-विवाह जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थल से भी चोर गिरोह के सदस्य धड़ल्ले से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे है। ऐसे में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है। इधर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग