राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के मेढुका का है।एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि मेढुका में कन्हैया चौधरी द्वारा अपने घर पर शराब की खरीद विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में युवक के हाथ में रखे झोले से पाँच लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। गिरफ्तार युवक स्थानीय कन्हैया चौधरी बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग