संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर उपडाकघर में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट 40 वर्षीय कन्हैया मांझी की असामयिक निधन से डाक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सह कर्मियों ने सोमवार को दिवंगत डाककर्मी के घर पहुँच शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सांत्वना दी गई।बनियापुर डाकघर के उप डाकपाल भगीरथ राय ने बताया कि दिवंगत डाककर्मी बिगत डेढ़ वर्षो से बनियापुर डाकघर में कार्यरत थे और अपने कार्यो को बखूबी संभाल रहे थे। जो काफी ईमानदार और कर्तब्यनिष्ठ कर्मी थे।जिनका सोमवार की सुबह हृदयघात से निधन हो गया। वे मूलतः लहलादपुर प्रखंड के ससना गांव के निवासी थे। शोक व्यक्त करने वालो में उप डाकपाल भागीरथ राय, ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय सचिव संजय सिंह, तारकेश्वर प्रसाद सिंह, मितेन्द्र पांडेय सहित आधा दर्जन से अधिक कर्मी शामिल थे।

फ़ोटो (डाककर्मी के निधन पर शोक व्यक्त करते सहकर्मी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग