संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एनएच 331 पर भुषाव पंचायत भवन के समीप एक बालू लदा दस चक्का ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गई। घटना सोमवार की तड़के तीन बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि छपरा की तरफ से बालू लदा ट्रक बनियापुर की ओर जा रही थी। इस बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहाँ ट्रक चालक ने ट्रक को साइड किया। तबतक लोड अधिक होने के कारण मिट्टी धंस गई और ट्रक पलट गई। गनीमत रही कि रात का समय होने की वजह से वहाँ कोई उपस्थित नही था। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक चालक के आंशिक रूप से जख्मी होने की चर्चा है, जो ट्रक छोड़कर मौके से फरार बताया जाता है।
फ़ोटो(सड़क के किनारे पलटा ट्रक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग