संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर बाराती और ग्रामीण आपस मे भीड़ गए।जिसमें बाराती पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली गांव का है। पीड़ित मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी बुधन यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद कर मारपीट एवं रुपये छिनने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने बगल के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने बेदौली आया था। जहाँ खाट पर गांव के कुछ लोग बैठे थे। इस बीच मेरे घर का लड़का गुड्डू यादव ग्रामीणों को खाट छोड़ने के लिये बोला तो, वे लोग गुस्सा होकर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर बेदौली निवासी जयराम राय उर्फ भुवर,पंकज एवं गांव के अन्य लोग एक जुट होकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान नामजदों ने डंडे से प्रहार कर भतीजा गुड्डू यादव, अनिल यादव और मुझे मारपीट कर सर फोड़ दिया। साथ ही मेरे गले से सोने का चेन और पॉकेट में रखे बाजा एवं गाड़ी के साटे का पैसा निकाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग