संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 22 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद किया जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट के समीप का है।एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें लौवा कला निवासी नीरज चौरसिया को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि टेढ़ी घाट में एक होटल के समीप शराब की विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ धंधेबाज पुलिस वाहन को देख भगाने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहा। इस दौरान होटल के सामने गुमटी की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखे 180 एमएल के 22 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग