पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात्रि में बाइक दुर्घटना में घायल मां बेटा को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी नागेन्द्र प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी और 11 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई। घटना में घायल के परिजनों ने बताया कि मां बेटा बाइक सवार सवार होकर घर जा रहें थें कि अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में दुर्घटना में घायल हो गए। घायल दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद बेटे की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग