छपरा के दारोगा राय चौक से अस्पताल चौक के बीच जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति: जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दारोगा राय चौक से अस्पताल चौक के बीच वर्षात के दिनों में हो रहे जल-जमाव को गंभीरता से लिया गया है। जिलाधिकारी ने इस जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, छपरा, उप नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा, कनीय अभियंता नगर निगम छपरा एवं कनीय अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा की टीम बनाकर यहाँ की स्थलीय जाँच करायी गयी। इस टीम ने जो प्रतिवेदन जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया गया उसमें बताया गया है कि यदि सड़क का ग्रेडियेन्ट दारोगा राय चाैक से थोड़ा पहले से प्रारंभ करते हुए पीर बाबा मोड़ तक समानुपातिक रुप से नाला के ऊचाई के अनुरुप ऊंचा कर दिया जाय तो इस समस्या का निराकरण हो सकता है। इसके अतिरिक्त संबंधित नाले को भी बस स्टैंड की तरफ से होते हुए नगर निगम के मुख्य नाले में जोड़ने हेतु कलवर्ट का निर्माण कराया जाय तो पानी का बहाव सही हो जाएगा। जिससे जल जमाव की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अतिरिक्त नाले की नियमित सफाई और उड़ाही आवश्यक है ताकि बारिस के दिनों में पानी का निर्बाध निकसी होती रहे। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा को संदर्भित पथ का ग्राडिऐंट समानुपातिक रुप से नाला के ऊचाई के अनुरुप करने एवं नाले को बस स्टैंड के तरफ से होते हुए मुख्य नाले में जोड़ने हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम, छपरा को उक्त नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है ताकि इस स्थल को जल जमाव की समस्या से मुक्त किया जा सके। साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा कृत कार्रवाई संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की भी माँग की गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग