जिलाधिकारी ने की वीडियकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा
राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सारण जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ विकास के कार्यों की समीक्षा की गयी और कार्यों की गति बढ़ाकर उसे पूर्ण करने संबंधी जरुरी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुग्रह अनुदान मद मे राशि अंचलों को उपलब्ध करा दी गयी है। अनुग्रह अनुदान का चेक लाभुक के घर पर जाकर शीघ्र उपलब्ध कराया जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कृषि सम्मान निधि के आवेदनों का निष्पादन शीघ्र किया जाय। किसी भी स्तर पर यह लंबित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा बाहर से आये कामगारों से संबंधित रिजेक्टेड एवं मिसमैच डेटा को दो दिनों के अंदर सुधार कर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान मशरख और पानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उनके यहाँ कार्यपालक सहायक ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं और अनुपस्थित भी रह रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा जिला पंचायतराज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि दोनो कार्यपालक सहायकों का वेतन बंद करते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करें।
जिलाधिकारी के द्वारा गंडक नदी के किनारे वाले अंचलों में तटबंधो पर लागातार निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा गया कि तटबंधों मे कहीं रिसाब नहीं हो, यह जरुर देखा जाय। जिलाधिकारी के द्वारा सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण करने और उसे हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि जिला में कुल 242 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। जिसमें 91 पूर्ण हो चुके हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि विमुक्त कर आवासों का पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
वीडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, पंचायतीराज पदाधिकारी राजीव रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग