पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में अंचल अधिकारी रवि शंकर पांडेय की उपस्थिति में संभावित बाढ़ 2022 को देखते हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधी उपस्थित रहे। अंचल अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहां कि संभावित बाढ 2022 को देखते हुए, पिछले वर्ष की जीआर सूची को देखकर नया सूची बनाकर अंचल में जमा करना है। पिछले सूची में मृत हुए लोगों का नाम को हटाकर नया सूची बनाना है। जीआर सूची में यह भी देखना है कि अगर एक परिवार का 2 लोगों का नाम दर्ज है तो उसे हटाकर वंचित लोगों का नाम को जोड़ना है। पंचायत प्रतिनिधियों से अंचल अधिकारी ने कहा है कि जीआर सूची को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अधतन करते हुए जमा करना है। इस बात का ध्यान रखना है कि जीआर सूची में किसी भी परिवार का नाम वंचित नहीं होना चाहिए। समीक्षात्मक बैठक के समय मुख्य रूप से अंचल अधिकारी रवि शंकर पांडेय, शिक्षा प्रखंड पदाधिकारी डॉक्टर वीणा कुमारी, अंचल बड़ा बाबू आशुतोष कुमार, डाटा ऑपरेटर इरशाद अहमद, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह, बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह, डुमर्सन पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह, बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, चांद कुदरिया पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र मांझी, कर्ण कुदरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, अरना पंचायत के मुखिया अनिल ठाकुर समेत अन्य कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग