नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। शिक्षा के मंदिर को शिक्षकों ने किया शर्मसार, विद्यालय के प्रांगण में दो शिक्षकों के बीच खूब हुआ द्वंद्व युद्ध, बच्चों के सामने एक दूसरे को दे रहे है भदी- भदी गालियां। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल, मामला अमनौर प्रखण्ड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ढोरलाही नारा पर का है, घटना मंगलवार की बताया जाता है। विद्यालय परिसर में दो शिक्षक आपस में मारपीट करते वीडियो में नजर आ रहे है, दोनों शिक्षक एक दूसरे को कॉलर पकड़े हुए है, वर्ग कक्ष से शिक्षकों के कारनामे को बच्चें देख अपने आप को शर्मिंदा हो रहे है। शिक्षक खुलेआम एक दूसरे को भदी- भदी गालियां दे रहे है। फिर एक शिक्षक ईट के टुकड़ा उठाकर गाली गलूज कर रहे है, यानी पढ़ाई के पूरे समय में दोनों शिक्षकों में द्वंद्व युद्ध चला है। एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे शिक्षक एक मोहन कुमार सिंह दूसरा मो सज्जाद आलम बताया जाता है। मार- पीट के मामले को लेकर मो सज्जाद आलम ने कहा कि हम अल्प संख्यक समुदाय से आते है जिसको लेकर मोहन सिंह हमेशा विद्यालय में जाति सूचक शब्द के प्रयोग कर हमको ताना मारते है। मैं प्रभारी शिक्षिका का सयोग करता हुए जिससे ये हमारे साथ खफा रहते है, मैं जैसे विद्यालय में पहुँच, बोले मियवा आ गया, जिसका मैं विरोध किया, इसी बात को लेकर वे कॉलर पकड़ मारने पीटने लगे, भदी- भदी गालीया देने लगे, वही शिक्षक मोहन सिंह का कहना है कि सज्जाद लेट से आया, जिसका मैं वीडियो बना रहा था, किसको लेकर वे हमारे साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। वही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी ने बताया बिद्यालय में जो कुछ हो रहा है सब प्रभार को लेकर किया जा रहा है। पहले विद्यालय में मेंरे कनीय शिक्षक मोहन सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। वरीय शिक्षिका होने के नाते मैं इसकी सूचना अधिकारी को दिया, जिसके बाद मुझे केवल शैक्षणिक प्रभार दिया गया, जब से मैं प्रभार ली हुं, मोहन सिंह द्वारा विद्यालय में हमेशा कुछ न कुछ उपद्रव कराते रहते है, हमारे कनीय शिक्षक सज्जाद सर मुझे सहयोग करते है इनको इस एवज में इनके साथ मारपीट गाली- गलौज किया गया, कई बार शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत की पर कोई करवाई नहीं हुई। शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने मर्यादा के विरुद्ध कार्य किया है, इन्होंने घटना को संज्ञान में आते है दोनों के विरुद्ध करवाई करते हुए स्पष्टिकरण की मांग किया है। मालूम हो कि जिला धिकारी के द्वारा पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि एक भी शिक्षक प्रतिनियोजन पर नही रहेंगे, नहीं कोई कनीय शिक्षक प्रभारी बनेंगे, इसके बाद भी प्रखण्ड में कई कनीय शिक्षक प्रभार में बने हुए है, कई शिक्षक प्रतिनियोजन पर बने हुए है। सभी विद्यालय में युद्ध का यही कारण माना जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग