’’हर खेत को पानी’’ सिंचाई संबंधी प्लॉन्टवार सर्वेक्षण कार्य के लिए वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से दी गयी ट्रेनिंग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के द्वारा हर खेत को पानी के रुप में सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्धेश्य से प्लॉन्टवार सर्वेक्षण कराने के निर्णय लिया गया है। इस कार्य को सारण जिला में ससमय पूर्ण कराने के उद्धेश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सभी सर्वेक्षणकर्ताओं के साथ एनआईसी छपरा से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जरुरी निर्देश दिया गया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अपर समाहर्ता डॉ गगन, जिला कृषि पदाधिकारी और डीआईओ के द्वारा दो घंटे का प्रशिक्षण भी सर्वेक्षणकर्ताओं को दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया कि जल स्रोतों से खेती की सभी प्लॉट की दूरी का सर्वे किया जाएगा। जिसमें एक-एक प्लॉट की दूरी आहर, पईन, नहर, नदी, नाला जैसे जल स्रोत से कितनी है, का उल्लेख किया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य ’’कृषि जल’’ ऐप के द्वारा किया जाएगा। यह ऐप एनआईसी के द्वारा तैयार किया गया है। सर्वेक्षण का कार्य किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक करेंगे। आज प्रशिक्षण मे किये जाने वोले कार्यों के साथ-साथ ऐप को डाउनलोड करने के बारे में बताया गया।
अपर समाहर्ता ने कहा कि यह ऐप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के डीजीटाइज्ड भू-अभिलेख के आधार पर तैयार किया गया है जिसमें प्रत्येक प्लॉट का विवरण दिखेगा। सर्वेक्षणकर्ता प्लॉट (खेत) के स्वामी से भी प्लॉट से निकटवर्ती जल स्रोत की दूर पूछेंगे। बाद में ऐप और डीजीटाइज्ड नक्शा से मिलान कर इसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता डॉ गगन को सारण जिला का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनका सहयोग जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) करेंगे।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग में ये पदाधिकारी थें उपस्थित
आज की ट्रैनिंग में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग