राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-एकमा सड़क एसएच 96 पर एकमा के गंजपर गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक बांका जिले के तारा बधवां गांव निवासी सतीश कुमार तिवारी व मांझी के शीतलपुर गांव निवासी बाइक सवार महिला ज्ञान्ती देवी को निजी वाहन से लाकर आवश्यक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार व डॉ. अहमद अली ने बताया कि घायलों को हालत में सुधार हो रहा है। बताया जाता है कि बाइक चालक व सवार दोनों लोग एकमा बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदगी कर शीतलपुर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग