राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर भरहोपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घनश्याम सिंह, आशीष कुमार, धनन्जय सिंह, कृष्णा सिंह, संदीप कुमार व वीर सिंह घायल हो गये है। वहीं दूसरी ओर आपसी विवाद में हुई मारपीट में चड़वा गांव के वीरेन्द्र साह व चनचौरा गांव के विकास कुमार गुप्ता घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार विमल ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग