राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई घटना व दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंचलिया गांव निवासी मिथलेश मांझी की पत्नी बिंदु देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सिरमी गांव निवासी शिव कुमार राय और चंचलिया गांव निवासी नागेंद्र साह को आपसी विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग