राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सारण पब्लिक स्कूल के स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। जब वैन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए जा रही थी। स्कूली वैन में कुल 10 बच्चे-बच्चियां बैठे है। जानकारी के अनुसार स्कूली वैन चालक गाड़ी खराब होने पर रोककर उसे देखने लगा। इंजन को खोला। देखा कि तेल का पाइप लिक है। अचानक इंजन गर्म था। डिजल गिर रहा था। जिससे तेजी से आग लग गया। आग लगते ही चालक बच्चों को निकालने की कोशिश किया। आग की तेल लपट देखकर भाग गया। बच्चों में अफरातफरी मच गया। आग की लपट देखकर बच्चे वैन से कूद कर भागने लगे। गाड़ी धू- धू कर जलने लगा। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उसके बाद कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची। और लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाई। करीब 25 मिनट में गाड़ी जलकर राख हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग