संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के शासी निकाय की बैठक डॉ. विद्या वाचस्पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। केदार नाथ सिंह एमएलए बनिया पुर (सचिव शासी निकाय), प्रो सरफराज अहमद विवि प्रतिनिधि, प्रो कविंद्र नाथ ओझा, शिक्षक प्रतिनिधि तथा प्रो. योगेन्द्र पांडेय प्राचार्य बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में आम सहमति से गत बैठक के निर्णय को अनुमोदित किया गया। साथ ही साथ ही यह सहमति बनी की वर्तमान समय में कार्यरत सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की सेवा को अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। अतः निर्धारित प्रारूप में भर कर यथा शीघ्र विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
प्राचार्य ने 2021-2022 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस साल कुल आय 1,53,52,113/- विद्यार्थियों से प्राप्त हुआ है जिसमे 25,93,063/- परीक्षा शुल्क और पंजीयन शुल्क के मद में विश्वविद्यालय ओर बिहार बोर्ड मे जमा किया गया है। 1,13,39,500/- वेतन मद में व्यय किया गया है तो विविध मद में कुल,14, 19,550/- रुपये व्यय किये गए हैं। इस दौरान प्राचार्य को कॉलेज के आय-व्यय के ऑडिट के लिए अधिकृत किया गया कि यथा शीघ्र ऑडिट करा कर शासी निकाय के सामने रखें। इसके अलावे पुराने भवन के रंग रोगन, कॉलेज में नये और रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई शुरू करने हेतु विवि से पत्राचार करने, कॉलेज के तीन करोड़ बजट को देखते हुए नामांकन में विद्यार्थियों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने हेतु जेपीविवि तथा बिहार सरकार शिक्षा विभाग से पत्राचार करने के लिए प्राचार्य को कहा गया।
अवकाश ग्रहण करने वाले सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को इस आशय का पत्र निर्गत किया जाय कि बिहार सरकार से अनुदान प्राप्त होते ही उन्हें अनुदान दे दिये जाएंगे और यह भुगतान उनके अवकाश की तिथि तक देय होगा। अवकाश या स्वर्ग वासी लोगों की भी एक समग्र सूचि निर्धारित प्रारूप मे विवि को प्रेषित किया जाये, इसके लिए प्राचार्य को अधिकृत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग