राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। मिश्रवलिया गांव के पास एक युवक को पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मिश्रवलिया गांव के राजू मिश्र का पुत्र शायन कुमार मिश्र बताया गया है। जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में घायल युवक के भाई व रामपुर नूरनगर के डब्लू मांझी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर कहा है कि वह जलालपुर में मछली खरीदने गया था जहां आरोपी शायन कुमार मिश्र, नूरनगर के अभिषेक कुमार मांझी, कांही के सूरज कुमार राम एवं चंदन राम के अलावा अन्य चार लोगों ने उसे घेर लिया तथा चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया तथा दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। वहीं जब उसका भाई बाजार से लौट रहा था मिश्रवलिया के पास आरोपियों ने पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग