राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में नाली का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। दयालपुर गांव निवासी रामाशंकर सिंह ने अपने प्राथमिकी में कहा है कि अनिल सिंह तथा उनके पुत्र अभय सिंह ने अपने घर के नाली का गंदा पानी खेत में गिराकर फसल बर्बाद कर दिया। मना करने पर दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर मार-पीटकर जख्मी कर दिया तथा जेब से 2500 निकाल लिया। वहीं दूसरी तरफ अभय सिंह ने कहा है कि रामाशंकर सिंह, ऋषिराज तथा कामाख्या ने नाली के पानी गिराने के विवाद की बात को लेकर तीनों नामजदों ने आवेदक को घेरकर मारपीट किया तथा बचाने आये उसके पिता अनिल सिंह को मारा-पीटा तथा उनके गले से 18 हजार रुपये मूल्य के सोने का चैन छीन लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग