राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के गोविंदचक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में दिन दहारे 6 से ज्यादा की संख्या में नकाबपोश अपराधियों बंदूक के बल पर कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बना घटना को अंजाम देते हुए पांच लाख से ज्यादा रुपए लूटने के बाद हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। सभी अपराधी अत्याधुनिक हथियार से लैस थे। बैंक में उपस्थित लोगों के बीच भय उत्पन्न करने के लिए फायरिंग की भी बात कही जा रही है। लूटे गए कुल रकम की राशि 5 लाख 96 हजार आठ सौ नब्बे रुपये बताई जा रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक में उपस्थित उपभोक्ता ने बताया कि बैंक कर्मचारी सहित सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थें तभी 8 अपराधियों ने हथियार निकाल बैंक कर्मचारी सहित गार्ड और उपस्थित लोगों को बंधक बना लिया। इसी बीच दो अपराधी कैशियर मुनचुन प्रसाद पर हथियार तान कैश काउंटर से पैसे निकलते हुए साथ लाए झोले में रखने लगे। अपराधियों ने कैशियर के साथ मारपीट कर मनी चेस्ट से भी रुपए निकलवा लिए। दस मिनट के अंदर अपराधी कैश काउंटर पर रखे 5 लाख के आसपास रुपए लेकर बैंक से बाहर निकल गए। अपराधी जाते वक्त सभी कर्मचारियों के मोबाइल साथ लेकर चले गए। बाहर में पूर्व से बाइक पर अपराधी इंतजार कर रहे थे। लूटने के बाद सभी अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठ दिघवारा की तरफ निकल गए। बैंक से निकलने के बाद उपस्थित लोगों द्वारा शोर मचाया गया तो दहशत बनने के लिए अपराधियों द्वारा फायरिंग की भी बात कही जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग