राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के तरैया बाजार पर भारत आर्केस्ट्रा एंड जागरण म्यूजिकल ग्रुप से बुधवार की दोपहर बंगाल से अपहृत एक नाबालिग युवती को बंगाल पुलिस ने स्थानीय थाने की मदद से बरामद किया। युवती बंगाल राज्य के उत्तर 24 प्रंगणा जिले के गायघाट थाना के हंसपुर गांव की रहने वाली है। गायघाट थाना के एस आई विश्वजीत पाल ने बताया कि युवती की मां ने गायघाट थाना में युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके आलोक में एस आई बंगाल पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आलोक में तरैया के भारत आर्केस्ट्रा एंड जागरण म्यूजिकल ग्रुप के निवास पर छापेमारी की तो युवती अपने पड़ोस की एक शादी-शुदा युवक सुधीर के साथ रहती थी। युवक युवती से बिहार के सारण के तरैया में नृत्य करवाता था। छापेमारी टीम में बंगाल पुलिस के एस आई विश्वजीत पाल,कांस्टेबल लता दास, चेतली पाल एवम अनमोल बनर्जी थे। इधर आजकल तरैया बजार, पचरौर बजार,नेवारी, नारायणपुर, देवरिया, चैनपुर मठ सहित अन्य जगहों पर दर्जनों से अधिक आर्केस्ट्रा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे हैं। इसमें सैकड़ों युवतियां रहती हैं। इसमें कई नाबालिग युवतियां भी हैं। जो शादी विवाह में रात भर नृत्य का कार्य करती हैं। आर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर चोरी छुपे कई संचालक देह व्यापार का कार्य भी नर्तकियों से करवा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग