संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मां के साथ सड़क किनारे खड़ी पांच वर्षीय बच्ची की मौत बाइक की चपेत में आने से हो गयी। घटना सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में एनएच 331 पर हुई। मृत बच्ची कल्याणपुर निवासी विरंजन प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी बताई जाती है। मासूम बच्ची की मौत से घर में मातम पसरा है। परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। बाताया जाता है कि बच्ची अपने मां के साथ कहीं जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने जोड़दार धक्का मार दिया। धक्के के बाद बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी। स्थनीय लोगों ने आनन फानन में बच्ची को निकटम रेफ़रल अस्पताल भगवानपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर पूर्व मां के साथ ठिठोली कर रही बच्ची की मौत से सभी लोग आहत हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग