पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में बुधवार को ससुराल आए शख्स को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। घायल की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी गांव निवासी द्वारिका साह का 38 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार साह के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल अपने ससुराल आए थे कि बाइक सवार द्वारा अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी गई। जिसमें घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग