राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के करही गाव मे एक विवाहिता को ससुराल वालो ने दहेज मे एक लाख रुपया नगद, बाईक की मांग पुरी नहीं करने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। मामले मे पीड़िता के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल वालों को नामजद करते न्याय की गोहर लगाया है। मामले मे पीड़िता सिवान जिला के शिवदह तरवारा जीबी नगर निवासी हशीना शेख के भाई अकबर शेख ने प्राथमिकी मे बताया है कि धार्मिक विधि विधान से बहन की शादी करही निवासी साबिर हुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद क कुछ दिन ठीक से रहने बाद दहेज मे नगद ए क लाख के साथ बाईक की मांग पर अड़े रहे,मारपीट गली गलौज करते प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए है। मामले मे पति सहित ससुर मुस्लिम मिया सास नूरजहाँ देवर सदिल तथा नन्हक मिया को नामजद करते नामजद किया है। मामले मे पुलिस अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग