राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा में मनरेगा से निजी जमीन पर बिना रोड बनाये हीं 4.96 लाख रूपये का कागज दिखाया कार्य, पीओ बोले- 15 हजार का हीं हुआ है एमबी

  • सड़क बनाने के नाम पर 72 मजदूरों के खाते पर भेजा गया 2376 रूपये
  • मनरेगा पीओ बोले- सड़क निर्माण में गबन की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, अभी 15 हजार का हीं हुआ है एमबी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

छपरा(सारण)। जिले में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को रोजगार देने के नाम पर क्रियान्वित योजनाओं में आये दिन बिना काम किये मजदूरों के खाते पर राशि भेजने, मजदूरों का फर्जी बैंक खाता खोलकर राशि निकासी करने एवं बिना कार्य कराये हीं राशि का गबन करने का मामला सामने आ रहा है। अधिकारियों द्वारा जांच कराने में अधिक समय लगने से दोषी कर्मी एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों अपने रसूक का इस्तेमाल कर बचने का प्रयास करते है और कमोबेश बच जा रहे है। ऐसा हीं मामला जिले के एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत में सामने आया है, जहां वार्ड संख्या सात में शिवशंकर सिंह के निजी जमीन पर सड़क बनाने के लिए मिट्टीकरण एवं ईट्‌टीकरण का कार्य कागजी फाइलों में कर सरकारी रूपयों का बंदरबांट कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आमडाढ़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात में कर्णपुरा मांझी बारवली मेन रोड से आंगनबाड़ी केन्द्र तक का मिट्‌टी एवं ईट्‌टीकरण योजना का कार्य कराने के लिए करीब 4 लाख 96 हजार 220 रूपये का प्राक्कलन बनाया गया। जिसका कार्य करने को लेकर 72 मजदूरों को कागजी फाइलों में लगाया गया है। जिन मजदूरों के खाते में राशि भेजना गया है उसका नाम योजना के मस्टर रोल में भी अंकित है। मिट्टीकरण एवं ईट्‌टीकरण का कार्य करने के नाम पर 72 मजदूरों के बैंक खाते में प्रति मजदूर करीब 2376 रूपये भेजा गया है।

निजी जमीन पर सड़क बनाने के नाम पर रूपये की गई निकासी

जिले के एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निजी जमीन पर सड़क बनाने के उद्देश्य से मिट्‌टीकरण एवं ई्ट्टीकरण कराने के नाम पर राशि की निकासी की गई है। जानकारी के अनुसार के अनुसार शिवशंकर सिंह के निजी जमीन पर कर्णपुरा मौजा के थाना नंबर 85 खाता संख्या 198 एवं 271 सर्वे संख्या 595, 590 रकबा करीब तीन कट्‌ठा 15 धूर जमीन में सड़क बनाने के लिए मनरेगा से राशि की निकासी किया गया है। राशि निकासी करने के बाद सड़क निर्माण भी नहीं कराया गया और राशि का गबन कर लिया गया है।

रैयतदार ने डीडीसी से किया है शिकायत

आमडाढ़ी पंचायत के कर्णपुरा गांव निवासी शिवशंकर सिंह ने उप विकास आयुक्त समेत ग्रामीण विकास विभाग के प्रधन सचिव को आवेदन देकर शिकायत किया है। जिसमें कहा है कि निजी जमीन पर बगैर सहमति के हीं सड़क निर्माण दिखाकर मनरेगा से क्रियान्वित योजना की राशि करीब 72 मजदूरों पर भेजकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।

एकमा में मनरेगा से निजी जमीन पर बिना रोड बनाये हीं 4.96 लाख रूपये निकासी कर किया गबन, पीओ बोले- 15 हजार का हीं हुआ है एमबी

सड़क बनाने के नाम पर 72 मजदूरों के खाते पर भेजा गया 2376 रूपये

मनरेगा पीओ बोले- सड़क निर्माण में गबन की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, अभी 15 हजार का हीं हुआ है एमबी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सिटी रिपोर्टर।छपरा

जिले में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को रोजगार देने के नाम पर क्रियान्वित योजनाओं में आये दिन बिना काम किये मजदूरों के खाते पर राशि भेजने, मजदूरों का फर्जी बैंक खाता खोलकर राशि निकासी करने एवं बिना कार्य कराये हीं राशि का गबन करने का मामला सामने आ रहा है। अधिकारियों द्वारा जांच कराने में अधिक समय लगने से दोषी कर्मी एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों अपने रसूक का इस्तेमाल कर बचने का प्रयास करते है और कमोबेश बच जा रहे है। ऐसा हीं मामला जिले के एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत में सामने आया है, जहां वार्ड संख्या सात में शिवशंकर सिंह के निजी जमीन पर सड़क बनाने के लिए मिट्टीकरण एवं ईट्‌टीकरण का कार्य कागजी फाइलों में कर सरकारी रूपयों का बंदरबांट कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आमडाढ़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात में कर्णपुरा मांझी बारवली मेन रोड से आंगनबाड़ी केन्द्र तक का मिट्‌टी एवं ईट्‌टीकरण योजना का कार्य कराने के लिए करीब 4 लाख 96 हजार 220 रूपये का प्राक्कलन बनाया गया। जिसका कार्य करने को लेकर 72 मजदूरों को कागजी फाइलों में लगाया गया है। जिन मजदूरों के खाते में राशि भेजना गया है उसका नाम योजना के मस्टर रोल में भी अंकित है। मिट्टीकरण एवं ईट्‌टीकरण का कार्य करने के नाम पर 72 मजदूरों के बैंक खाते में प्रति मजदूर करीब 2376 रूपये भेजा गया है।

निजी जमीन पर सड़क बनाने के नाम पर रूपये की गई निकासी

जिले के एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निजी जमीन पर सड़क बनाने के उद्देश्य से मिट्‌टीकरण एवं ई्ट्टीकरण कराने के नाम पर राशि की निकासी की गई है। जानकारी के अनुसार के अनुसार शिवशंकर सिंह के निजी जमीन पर कर्णपुरा मौजा के थाना नंबर 85 खाता संख्या 198 एवं 271 सर्वे संख्या 595, 590 रकबा करीब तीन कट्‌ठा 15 धूर जमीन में सड़क बनाने के लिए मनरेगा से राशि की निकासी किया गया है। राशि निकासी करने के बाद सड़क निर्माण भी नहीं कराया गया और राशि का गबन कर लिया गया है।

रैयतदार ने डीडीसी से किया है शिकायत

आमडाढ़ी पंचायत के कर्णपुरा गांव निवासी शिवशंकर सिंह ने उप विकास आयुक्त समेत ग्रामीण विकास विभाग के प्रधन सचिव को आवेदन देकर शिकायत किया है। जिसमें कहा है कि निजी जमीन पर बगैर सहमति के हीं सड़क निर्माण दिखाकर मनरेगा से क्रियान्वित योजना की राशि करीब 72 मजदूरों पर भेजकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।

मनरेगा पीओ बोले- जांच की जा रही है, अभी 15 हजार का हीं हुआ है एमबी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मनरेगा के पीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि अभी तक मात्र 15 हजार का हीं मापीपुस्त तैयार किया गया है। अगर बिना कार्य कराये मजदूरों के खाते में राशि भेजा गया होगा तो मस्टर रोल, जॉबकार्ड की जांच दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।