संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। मामला थाना क्षेत्र के खालिसपुर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित गुड्डू कुमार ने बताया है कि घर में चौठारी की रस्म चल रही थी। इस बीच बाइक दरबाजे पर खड़ी थी। तबतक अज्ञात चोरों ने बाइक को गायब कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताते चले कि लगातार बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित दिख रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग