राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रंगदारी में रुपये नहीं देने पर गांव के ही लोगों ने कैंटीन संचालक को मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीन लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा का है। पीड़ित रणविजय कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि जनता बाजार पर अर्धसैनिक बल का कैंटीन चलता हूँ। इस दौरान जैसे ही दुकान से अपने घर आया अचानक गांव के ही विसा पंडित, बन्धु पंडित और शंभु पंडित दरबाजे पर पहुँच मुझें घेर लिया। सभी व्यक्ति नशे में धुत थे और गाली- गलौज करते हुए बोले कि कैंटीन से बहुत पैसा कमाता है।मगर कई बार कहने के बाद भी अबतक रंगदारी नही दिया है। दुकानदारी के रुपये छीनकर रुपये वसूल लो। जिसके बाद नामजदों ने गर्दन पर चाकू सटा दिया और मारपीट करते हुए पॉकेट में रखे दुकानदारी के डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग