राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अलग-अलग जगहों से छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 75 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं धंधे में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में लौवा कला निवासी विक्रमा राय को बाइक पर लदे 45 लीटर देशी शराब के साथ चेतन छपरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। जबकि रामबाबू मुशहर को हरपुर कराह बंगला पर से उसके घर के ओसारे में रखे 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग