राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दहेज अधिनियम,महिला उत्पीरण सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के करही निवासी साबीर हुसैन है। जो कांड संख्या 231/22 का प्राथमिकी अभियुक्त है। मामले की प्राथमिकी सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के शिवदह निवासी अखबार शेख ने दर्ज कराई थी। जिसमें अपनी बहन हसीना शेख को दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक के लिये ससुरालवाले द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए घर से निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पति साबीर हुसैन, सास नूरजहाँ बीबी, ससुर मुस्लिम मियां, ननद शहनवाज,देवर सकील मियां, राजा मियां सहित सात लोगों को नामजद किया था। तब से पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग