पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सोनौली गांव के समाजसेवी बलिराम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बलिराम सिंह अपने विचारधारा के प्रति समर्पित थे। बहुत ही सहृदय एवं कर्मठ शख्स थें। उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित था। जो हम सबों के लिए प्रेरणादायी है। उनके किए गए कार्य को हम सभी आज याद कर रहे हैं। मौके पर भंडारा और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। मौके पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, महाराजगंज लोकसभा पूर्व राजद विधायक रणधीर सिंह, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह,मानोपाली पंचायत के मुखिया रितेश सिंह समेत उनके पुत्र बसंत सिंह,संगेश सिंह,विनेश सिंह,पंकज सिंह,पवन परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग