पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अरना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छपिया छाप में कोरोना काल में एमडीएम बनाने वाला बर्तन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने से बच्चों का एमडीएम बंद था जिसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व थाना पुलिस को दे दी गई थी। वही बर्तन के अभाव में विद्यालय मे एमडीएम का संचालन नही हो रहा था। जिससे बच्चे खासे परेशान थे उन्हें भूखें रहकर ही पढ़ना पड़ता है या अधिकांश आधी शिक्षा लेकर घर चलें जातें थें। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने मामले में पहल करते हैं स्थानीय पंचायत के मुखिया अनिल ठाकुर की मदद से बर्तन की व्यवस्था कराया और विद्यालय में कर मेनू के अनुसार एमडीएम का संचालन शुरू कराया। एमडीएम शुरू होने से बच्चों में देखी गई। शिक्षक नेता संतोष सिंह ने बताया कि बर्तन चोरी हो गया था बर्तन की व्यवस्था कर एमडीएम शुरू कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग