पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। आसाम के ईट भट्ठा पर मजदूरी करने गया शख्स घर वापस आने के दौरान गुम हो गया जिससे परेशान पत्नी बंसती देवी ने मशरक थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर पति को बरामद करने की गुहार लगाई। मशरक थाना पुलिस ने दिए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुएं शख्स को काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया और परिजनों को थाना पुलिस पर बुलाकर कागजी कार्यवाही कराते हुए सौंप दिया गया। गुम हुएं शख्स ने बताया कि वह ट्रेन से घर आने गौहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने निकले और वही से वे भ्रमित होकर गुम हो गए। पत्नी बसंती देवी समेत अन्य परिजन अपने परिवार के सदस्य को पाकर खुशी हो गये और थाना पुलिस समेत कवलपुरा पंचायत के सरपंच, लखनपुर गांव निवासी समाजसेवी अनुपम यादव को धन्यवाद दिया जिन्होंने गुम हुएं शख्स को खोजने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग