पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली पर कई इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए। 2 घंटे से अधिक आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों का भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर जहां करकटनुमा मकानों की भारी क्षति हुई। इसी तरह कई जगहों पर पेड़ गिरने से टिन शेड टूट गए तो कई जगह रास्ते बाधित हो गए हैं। शादी का मौसम होने के कारण आंधी पानी से कई इलाकों में आई बारात के लिए गिरे टेंट के उड़ने में भगदड़ मची रही। बरसात ने शादी में सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया। वही छपरा मशरक एस एच-90 पर हनुमानगंज गांव में मुख्य सड़क पर उच्च क्षमता के विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया।प्रखंड कार्यालय परिसर में पीपल के पेड़ की ढाल और बड़े बड़े बोर्ड उखड़ कर गिर पड़े।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग