तालाब में डुबने से बच्चे की मौत, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। अंचल क्षेत्र के ख़बसा गांव में 10 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई. मृतक गांव के ही धर्मेन्द्र राय का पुत्र सनी कुमार बताया जाता है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बताया जाता है कि अन्य बच्चों को तालाब में नहाते देख सनी भी तालाब के निकट चला गया था जहां उसकी पांव फिसल गया. लगातर बरसात होने से तालाब में अधिक पानी था जिससे गहराई का अंदाजा नही लाग पाया. बच्चे को नदी में डूबते देख बच्चे उसे बचाने का प्रयास किया.हालांकि बच्चे सफल नही हो पाए. बच्चो ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन तालाब तक पहुंचते तबतक बच्चे की डूबकर मौत हो गई .बच्चे की शव को स्थानीय लोगो ने तालाब से निकाला. घटना की जानकारी पर स्थानीय मुखिया सन्तोष शर्मा, समाजसेवी उमेश राय, उपेन्द्र राय, प्रभु राय, प्रदीप कुमार राय सहित दर्जनों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की.सीओ स्वामीनाथ राम ने बताया कि प्रवाधान के मुताबिक सहायता राशि दी जाएगी. इधर, मृतक के परिजनो का रो रो कर बुड़ा हाल है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग