गंडामन एमडीएम कांड पर व्यक्त की शोक संवेदना
बनियापुर(सारण)। गंडामन कांड के सातवीं बरसी पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा ने गुरुवार को मृत बच्चों को नम आँखों से श्रधांजलि अर्पित किया। इस दौरान श्री ओझा ने बताया कि सात वर्ष पूर्व 16 जुलाई 2013 को मशरख प्रखण्ड के धर्मासती गंडामन में विषाक्त मिड डे मील खाने से 23 स्कूली बच्चों की जान चली गई थी। तब से प्रति वर्ष उन मृत बच्चों की स्मारकों पर फूल माला चढ़ाकर उनकी आत्मा की शांति के लिये हवन पूजन का आयोजन किया जाता है।साथ ही इस हृदय विदारक घटना को याद करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग