मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारा टक्कर, दो घायल
मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर गोपालवाड़ी गांव में मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवती और चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां मोटरसाइकिल चालक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के रामपुर रूद्र गांव निवासी मदन मोहन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अरूण सिंह और पीछे बैठी युवती की पहचान अजित सिंह की 25 वर्षीय पुत्री मिंटू कुमारी के रुप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वे नगरा से गोपालगंज जिले के महम्मदपुर जाने के लिए एसएच-90 से मशरक होकर जा रहा था कि गोपालवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे वो घायल हो गए। घायल मोटरसाइकिल सवार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग