भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सड़क दुर्घटना में घायल, गंभीर स्थिति में रेफर
बनियापुर(सारण)। सिसई पंचायत के सरपंच सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये छपरा रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में भजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि सरपंच सहाजितपुर बाजार से बाइक से अपने घर सिसई लौट रहे थे। तभी मेढुका के समीप एक मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। जहाँ उनके सर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने की बात बताई जाती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, रामानंद सिंह, प्रमोद सिंह भुवर आदि ने दुर्घटना को दुःखद बताते हुए सरपंच के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग