राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तिलक के दौरान दूल्हे पर फायरिंग में वीडियो बना रही दूल्हे की चाची घायल

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। शहर में तिलक समारोह के दौरान दूल्हे पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली दूल्हे की चाची को लग गई। इसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी तुलसी महतो की 50 वर्षीय पत्नी उषा देवी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उषा देवी सपरिवार हरियाणा में रहती हैं। उसके भतीजे राधेश्याम महतो की शादी तय होने पर वह दो रोज पहले घर आई थी। जहां सोमवार की देर रात्रि तिलक की रस्म अदा की जा रही थी और उषा देवी उसकी वीडियो बना रही थी। तभी विक्की और अजय नामक दो बदमाश वहां पहुंचे और तिलक चढ़ रहे दूल्हे राधेश्याम महतो के उपर फायरिंग कर दी। इसके कारण तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उनके द्वारा चलाई गई गोली दूल्हे को ना लगकर उसके बगल में वीडियो बना रही उसकी चाची उषा देवी को लग गई। इसके बाद परिजन उस महिला को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दौरान इस घटना की सूचना के बाद गड़खा थाना अध्यक्ष ने एक आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घायल महिला उषा देवी ने बताया कि वह अपने भतीजे के तिलक समारोह में वीडियो बना रही थी। तभी रात्रि 1:00 बजे दो युवक आए और उसके भतीजे पर फायरिंग कर दी। लेकिन गोली उनके भतीजी को ना लगकर उनके उनके पेट में लग गई।