- विशेष अभियान चलाकर 15 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग लगभग 4000 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 17 एवं 18 मई तक विशेष अभियान चलाकर कुल 107 (एक सौ सात) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा-1 , जिंदा कारतूस- 2, कारतूस का खोखा -1, मास्टर चाबी -1, मोटरसाईकिल- 12 , इंडिगो कार- 1 , नगद राशी- 78,120 रू0 एवं 851 लीटर शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 15 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 4000 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 107
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 39
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 31
- जप्त शराब : 851 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 15
- अवैध आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा -01 , जिंदा कारतूस – 02
- अन्य जप्तः कारतूस का खोखा -01, मास्टर चाबी – 01 , मोटरसाईकिल – 12 , इंडिगो कार -01 , नगद राशी- 78120रू।
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 92000 / – रूपया।
17 मई को तरैया थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर तरैया बाजार एवं भलुआ बाजार से छापामारी कर 125 लीटर विदेशी शराब, 10 लीटर स्प्रीट शराब एवं 01 इंडिगो कार को जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 18 मई को इसुआपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम उसरी कलॉ में छापामारी कर 110 लीटर स्प्रीट शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग