संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधुत की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गौलक्षणी टोले का है। मृतक जवाहिर राम का पुत्र ओमप्रकाश राम बताया जाता है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने घर में विधुत से संबंधित कुछ कार्य कर रहा था।जहाँ विधुत प्रवाहित तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।घटना की सूचना पर आनन- फानन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिये युवक को रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।इधर युवक की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। इस दौरान मौजूद लोगों द्वारा परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास किया जाता रहा। बताया जाता है कि मृत युवक बी.ए में पढ़ाई कर रहा था। जिससे परिवार वालो को काफी उम्मीदें थी।दो भाइयों में मृत युवक बड़ा था।जबकि एक बहन भी है।मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया राजीव राम, अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने युवक के परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है।
फ़ोटो(मृतक के दरबाजे पर जुटी लोगों की भीड़)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग