पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पूरब टोला गांव में शादी समारोह में शामिल होने भटकेशरी जलालपुर से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो शख्स सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव निवासी स्व चन्द्रमा सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और उमाशंकर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर मशरक पूरब टोला गांव में शादी समारोह में शामिल होने आ रहें थें कि मगुरहा गांव के पास बाइक पर नीलगाय कूद पड़ी जिसमें दोनों घायल हो गए।आस पास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग