राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी बच्चे की उंगली काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह दरगाही टोले का है। मामले की प्राथमिकी फरीदा खातून ने दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोस के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पड़ोस के ही नईमा खातून एवं उनके पति शहजाद खान मेरे घर पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे और बोले कि आपके डांटने से मेरा बेटा गिर गया है, तथा उसके केहुनी में मोंच आई है। हमलोग भी आपके पोते का हाथ तोड़ देंगे। इस बीच हमारे परिवार के पुरुष सदस्य गांव के ही एक बारात में गए थे। तबतक नईमा खातून और उनका पुत्र खेसारी खान मेरे पोता यासीन अली को पकड़ दाहिने हाथ का अंगूठा दाब से प्रहार कर काट दिया। बच्चें के चिल्लाने की आवाज पर हमलोग बाहर निकले तो देखा कि नामजद भाग रहे है। इस बीच जख्मी बच्चे को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग