राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर गांव के ही व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली का है। पीड़ित इमामुद्दीन मियां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मैं अपने घर जा रहा था। तो देखा कि हमारे घर का रास्ता खोदा हुआ है। इस बाबत गांव के ही यमुना महतों से पूछा कि हमारे घर का रास्ता क्यों खोद दिए हो। इसी बात पर यमुना महतों मुझे लाठी से मारने लगे। बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजद ने उसके साथ वही दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग