राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर ससुर ने ही पतोहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। पीड़िता पूजा देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें परिवार के ही चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि घरेलू विवाद को लेकर मेरे ससुर योगेंद्र तिवारी एवं चंदन कुमार गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर हाथ मे लिये डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस बीच चंदा कुमारी और पिंकी कुमारी गर्दन से मंगलसूत्र एवं कानबाली भी नोंच लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग