संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर तथा सहाजितपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवाद संबंधी आधा दर्जन मामलों का निबटारा किया गया। इस दौरान कुछ नए मामले भी दर्ज किए गए। जिसकी जांच- पड़ताल करने की बात पदाधिकारियों द्वारा कही गई। सहाजितपुर में दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया। जबकि एक नया मामला दर्ज किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, बनियापुर थानाध्यक्ष अमितेश, सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार, सीआई लालदेव पासवान सहित संबंधित कर्मी उपस्थित थे। जनता दरबार को लेकर फरियादी काफी उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग