राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो सड़क के किनारे हंगामा कर रहे व्यक्ति को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के मेढुका निवासी श्रीकांत सिंह है। सूचना मिली सड़क के किनारे ग्रामीण बैंक के पास उक्त व्यक्ति द्वारा नशे में धुत हो हंगामा किया जा रहा है। जिससे आने- जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़कर मेडिकल जांच कराई गई। जहाँ चिकित्सकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग