राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में एकमा गांव के रतन सिंह, परसागढ़ बाजार के देव कुमार, बाल गांव के रामानंद पांडेय, सुनीता देवी, रंजीत कुमार पांडेय, बंशी छपरा गांव के नैना कुमारी समेत सात लोग शामिल है। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में एक- दूसरे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उधर एकमा थाना क्षेत्र के एकमा टोले विष्णुपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग