राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। नगर क्षेत्र के असोइया में घर के दरवाजे पर लगी एक बाइक को चोरों ने चुरा लिया। घटना को लेकर पीड़ित असोइया निवासी पंकज प्रसाद यादव ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को अपने घर के दरवाजे पर लगाया था । थोड़ी देर बाद जब वह घर के भीतर से बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं थी । आसपास खोजबीन करने पर भी कहीं मोटरसाइकिल का पता नहीं चला ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग